सार्वजनिक रूप से नमाज पढ़ने पर लगा प्रतिबंध
सार्वजनिक रूप से नमाज पढ़ने पर लगा प्रतिबंध
नोएडाः पुलिस ने कंपनियों को नोटिस भेजकर कहा है कि उनके कर्मचारी सार्वजनिक स्थलों या पार्क में नमाज ना पढ़ें। एसएसपी डॉ. अजय पाल शर्मा ने कहा कि नमाज पढ़ने से पहले अनुमति लेनी होगी। एसएसपी ने साफ किया- यह आदेश सिर्फ नमाज से जुड़ा नहीं है। किसी भी धार्मिक आयोजन के लिए इजाजत लेना जरूरी है। इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट की अनुमति लेना आवश्यक है। एसएसपी ने कहा सेक्टर 58 स्थित कंपनियों के कर्मचारी शुक्रवार को अथॉरिटी पार्क में नमाज पढ़ते हैं। अधिकारियों से कहा गया है कि ऐसा बंद करवाया जाए।