• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

वाम दलों का बिहार बंद - समर्थन में पूरा विपक्ष

Posted on: Thu, 02, Aug 2018 2:40 PM (IST)
वाम दलों का बिहार बंद - समर्थन में पूरा विपक्ष

पटनाः (राजेश कुमार साहु) केंद्र की नीतियों, प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं, मुजफ्फरपुर बालिका आश्रय गृह कांड तथा दलितों-कमजोर वर्गों पर अत्याचार के विरोध में और नीतीश सरकार के दो मंत्रियों की बर्खास्तगी की मांग को लेकर वाम दलों एवं विभिन्न संगठनों ने गुरुवार बिहार बंद आवाह्न किया है। बंद को राजद, कांग्रेस, हम, समाजवादी पार्टी और लोकतांत्रिक जनता दल ने भी खुला समर्थन दिया है। बंद के समर्थन में विपक्षी दल के समर्थक व कार्यकर्ता सुबह से ही सड़कों पर निकल गए हैं। हालांकि, बंद का प्रभाव धीरे-धीरे गहराता जा रहा है। बंद समर्थक जगह-जगह सड़कों पर निकल गए हैं।

नवादा में भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया है। उधर, सिवान में भी माले कार्यकर्ता सड़क पर उतर चुके हैं। बंद का असर रेल सेवाओं पर भी है। जहानाबाद में बंद समर्थकों ने पटना-रांची जनशताब्दी एक्‍सप्रेस को रोका तो दरभंगा में राजद और माकपा कार्यकर्ताओं ने बिहार संपर्क क्रांति को रोक दिया। महागठबंधन समेत अन्य दलों का सहयोग मिलने से सभी वाम दल भाकपा, माकपा, भाकपा माले, आरएसपी एवं फारवर्ड ब्लॉक के कार्यकर्ता उत्साह में हैं। इनके नेताओं ने बिहार बंद को सफल बनाने के लिए बुधवार को सभी जिलों में प्रचार अभियान चलाया था।

भाकपा माले के राज्य सचिव कुणाल ने अभूतपूर्व बिहार बंद का दावा करते हुए कहा कि राज्य सरकार दलितों पर अत्याचार रोकने व महिलाओं को सुरक्षा देने में फेल हो चुकी है। उन्होंने मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में सीबीआइ की जांच की मॉनीटरिंग पटना हाईकोर्ट से कराने, टाटा इंस्‍टीच्‍यूट ऑफ सोशल साइंस (टिस) की रिपोर्ट सार्वजनिक करने और नीतीश सरकार के दो मंत्रियों को बर्खास्त करने की मांग की।इधर माकपा के राज्य सचिव अवधेश कुमार ने कहा कि बिहार बंद को सफल बनाने के लिए जनता भरपूर सहयोग करेगी। बिहार व केंद्र की एनडीए सरकार में दलितों, महिलाओं एवं कमजोर वर्गों पर अत्याचार बढ़ा है। नीतीश सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। भाकपा के सचिव सत्य नारायण सिंह ने कहा कि बिहार बंद को सफल बनाने के लिए महागठबंधन समेत अन्य दलों ने जो समर्थन दिया है, उसके लिए हम आभार प्रकट करते हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग निर्भीक होकर मतदान करें- ओमप्रकाश आर्य DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट