• Subscribe Us

logo
05 मई 2024
05 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

प्रियंका गांधी हो सकती हैं फूलपुर से उम्मीदवार

Posted on: Thu, 15, Feb 2018 9:52 AM (IST)
प्रियंका गांधी हो सकती हैं फूलपुर से उम्मीदवार

इलाहाबादः इलाहाबाद की फूलपुर लोकसभा सीट से पहली बार चुनाव जीतकर पण्डित जवाहर लाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने थे। वर्तमान में यह सीट केशव प्रसाद मौर्य के डिप्टी सीएम बनने के बाद उनके इस्तीफे से रिक्त हुई है। चुनाव आयोग ने यहां 11 मार्च को मतदान कराने का ऐलान किया है।

वीआईपी सीट होने के कारण यहा सभी दल ऐसा प्रत्याशी उतारना चाहते हैं जो सत्ताधारी दल भाजपा को कड़ी टक्कर दे। कांग्रेस खेमे में प्रियंका गांधी के यहां से चुनाव लड़ने की अटकलें लगायी जा रही हैं। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में बुधवार को प्रियंका गांधी को पार्टी उम्मीदवार बनाए जाने का मुद्दा उठा। इस दौरान बैठक में कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी के नाम का प्रस्ताव रखा। अब पार्टी की तरफ से कांग्रेस अध्यक्ष को प्रियंका के नाम का प्रस्ताव भेजा जाएगा। बैठक में प्रियंका के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी की।खैर अब इलाहाबाद कांग्रेस कमेटी के प्रस्ताव पर पार्टी हाईकमान आखिरी फैसला लेगा। इसी सीट से कांग्रेस की टिकट पर वीपी सिंह भी जीते थे। वह भी बाद में देश के प्रधानमंत्री बने।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: माउंट हीरा इंटरनेशनल एकेडमी में हुआ कॉमन सेंस लैब का उद्घाटन डायट में रक्तदान शिविर का आयोजनः 22 ने किया रक्तदान सिलाई कटाई और रेडीमेड गारमेंट प्राप्त 56 महिला प्रशिक्षुओं को मिला प्रमाणपत्र मतदान केन्द्रों पर सुविधायें उपलब्ध कराने का निर्देश GUJRAT - Bharuch: भगवंत मान ने भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार, कहा