• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Rajasthan

भाजपा सांसद का निधन

Posted on: Sun, 17, Sep 2017 1:23 PM (IST)
भाजपा सांसद का निधन

श्रीगंगानगरः (बलविन्दर खरोलिया) अलवर से बीजेपी सांसद महंत चांदनाथ का निधन हो गया है। वे 61 वर्ष के थे। चांदनाथ ने शनिवार रात 12 बजे दिल्ली के अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली। खबर है कि वे काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर उनकी मौत पर दुख जताया है और कहा कि ये पूरे भाजपा परिवार को एक बड़ी क्षति है। अलवर सांसद महंत चाँदनाथ जी के निधन पर शोक व्यक्त करती हूँ। उनका निधन मेरे और समस्त भाजपा परिवार के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। प्रदेश सांसद महंत चाँदनाथ का विकास में योगदान सदैव याद रखेगा। शोक संतप्त संप्रदाय एवं परिजनों को मेरी ओर से गहरी संवेदनाएँ। बता दें कि बीजेपी सांसद कई दिनों से बेहद बीमार थे और काफी लंबे समय से दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।