• Subscribe Us

logo
28 अप्रैल 2024
28 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

देवरिया में महिला कान्स्टेबल ने दरोगा पर लगाया रेप का आरोप, दरोगा निलंबित

Posted on: Wed, 21, Feb 2024 9:04 AM (IST)
देवरिया में महिला कान्स्टेबल ने दरोगा पर लगाया रेप का आरोप, दरोगा निलंबित

देवरिया, ब्यूरो (ओपी श्रीवास्तव)। देवरिया जिले से एक सनसनीखेज खाकी को दागदार करने वाली खबर सामने आयी है। यहां एक महिला कांस्टेबल ने दरोगा अंकित सिंह पर पहले प्यार और फिर शादी का झांसा देकर कई बार रेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने आरोपी दरोगा अंकित सिंह को सस्पेंड कर दिया है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

आरोपी दरोगा फरार हो गए हैं। आरोप है कि आजमगढ़ जनपद में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने बैतालपुर चौकी इंचार्ज अंकित सिंह महिला के साथ पहले प्यार और फिर शादी का झांसा देकर कई बार उसका रेप किया। इस दैरान जब महिला कांस्टेबल गर्भवती हुई, तो गर्भपात कराने का भी गंभीर आरोप दरोगा पर है। गौरी बाजार थाना क्षेत्र में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, 2 मार्च 2020 को आजमगढ़ में तैनात महिला कांस्टेबल से पहली बार अंकित सिंह ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।

उसके बाद उसकी अश्लील फोटो खींच ली। यह भी आरोप है कि इसके बाद दरोगा अंकित सिंह उस अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी देने लगा और जान से मार देने की धमकी दी। दरोगा अंकित सिंह पर जैसे ही मुकदमा दर्ज हुआ वह लंबी छुट्टी लेकर फरार हो गया। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि अभियुक्त दरोगा अंकित सिंह पर महिला कांस्टेबल की तहरीर के आधार पर गौरी बाजार थाना क्षेत्र में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही अंकित सिंह को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दिए गए हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: जमीनी विवाद में बेटी को पीटा, दलित विधवा मां ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार