• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

दिल्ली व पंजाब के सीएम अयोध्या पहुंचे, किया रामलला का दर्शन

Posted on: Mon, 12, Feb 2024 3:46 PM (IST)
दिल्ली व पंजाब के सीएम अयोध्या पहुंचे, किया रामलला का दर्शन

अयोध्या, उ.प्र.। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अयोध्या पहुंचकर राम लला का दर्शन किया। दोनों अपने माता-पिता और पत्नी के साथ अयोध्या पहुंचे हैं। वहीं, आध्यात्मिक गुरु सद्गुरू जग्गी वासुदेव ने भी रामलला का दर्शन किया। इससे पहले एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से कहा,“500 साल बाद श्रीराम मंदिर में विराजमान हुए हैं।

यह किसी कम्युनिटी का मामला नहीं है। श्रीराम प्राचीन भारत की पहचान, भविष्य की प्रेरणा हैं।“ दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर करीब 1.30 बजे उतरे। सुरक्षा के बीच उनका काफिला अयोध्या मंदिर पहुंचा। अरविंद केजरीवाल पीछे की सीट पर बैठे थे, जबकि भगवंत मान आगे सीट पर। एयरपोर्ट के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर उनका स्वागत किया। आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा,“अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान दर्शन के बाद एक निजी होटल में परिवार के साथ लंच करेंगे। इसके बाद दिल्ली के लिए वापस रवाना होंगे। श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निमंत्रण भेजा था। लेकिन, दोनों मुख्यमंत्री शामिल नहीं हुए थे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।