• Subscribe Us

logo
27 अप्रैल 2024
27 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

पूर्व मुख्यमंत्री की तबियत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

Posted on: Fri, 24, Jun 2022 9:22 PM (IST)
पूर्व मुख्यमंत्री की तबियत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

लखनऊः सपा संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव दो साल से बीमार चल रहे हैं। आज हफर उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई है। उन्हें गुरुवार रात हरियाणा में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुलायम सिंह को यूरिन इन्फेक्शन हुआ है। वे मेदांता में रुटीन चेकअप के लिए पहुंचे थे, लेकिन उन्हें डॉक्टरों ने भर्ती होने की सलाह दी थी।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पिता मुलायम सिंह यादव को देखने के लिए शुक्रवार की देर रात या शनिवार सुबह तक मेदांता पहुंच सकते हैं। इससे पहले मुलायम सिंह यादव को 15 जून की शाम को गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां पर स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें एक-दो दिन में डिस्चार्ज भी कर दिया गया था। इससे भी पहले अगस्त, 2020 में पेशाब की नली में संक्रमण के बाद और इस साल पेट में दर्द के बाद भी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां टेस्ट में आंत में सूजन की समस्या सामने आई थी। इंफेक्शन का असर गुर्दों तक जा पहुंचा था। अक्टूबर, 2020 में मुलायम सिंह यादव कोरोना पॉजिटिव भी हो गए थे। लेकिन वे वैक्सीन ले चुके थे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।