• Subscribe Us

logo
13 मई 2024
13 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

पर्यावरण दिवस पर हुई गोष्ठी, सांसद ने कहा पेड़ लगाओं

Posted on: Mon, 06, Jun 2022 9:14 AM (IST)
पर्यावरण दिवस पर हुई गोष्ठी, सांसद ने कहा पेड़ लगाओं

सिद्धार्थ नगर 05 जून। विश्व पर्यावरण दिवस-2022 के उपलक्ष्य में सामाजिक वानिकी वन प्रभाग सिद्धार्थनगर के तत्वाधान में जिला पर्यावरण समिति द्वारा मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, जिलाधिकारी संजीव रंजन की उपस्थिति में बुद्ध वन विहार पार्क में जन जागरूकता गोष्ठी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी ने सांसद डुमरियागंज को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि आज पूरे विश्व में पर्यावरण को बचाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। कार्बन उत्सर्जन तथा फैक्ट्रियो से निकलने वाले धुओं से लोगो का जीवन प्रभावित हो रहा है। पर्यावरण के दुष्प्रभावो के कारण ऋतुएं बदल रही है। मौसम में असमानता होती जा रही है। ग्लोबल वार्मिंग के कारण तापमान बढ़ रही है तथा गर्मी अधिक हो रही है तथा लोगो के स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ रहा है। गांवों की अपेक्षा शहरो में प्रदूषण अधिक होने के कारण लोग अस्वस्थ्य रहते है। पर्यावरण की रक्षा करके तथा पेड़ लगाकर इसका उपाय हो सकता है। पेड़ अवश्य लगाये, पेड़ हमारी पूंजी है। पेड़ हमे जीवित रहने के लिए आक्सजन देता है।

सांसद ने कहा कि आज दुनिया पर्यावरण के असन्तुलन के कारण मौत के मुहाने पर खड़ी है। हम सभी जिम्मेदारी है कि पेड़ जरूर लगाये। पाल ने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई दी। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी लोगो को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई दी। कहा कि आज के समय में पर्यावरण के असन्तुलन के कारण ही गर्मी अधिक होती है, समय से बरसात नही होता है तथा ऋतुएं बदल रही है। पर्यावरण में असन्तुलन के कारण ही अनक प्रकार के पक्षी लुप्त होते जा रहे है। हमे अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए। इस कार्यक्रम में उपरोक्त के अतिरिक्त उप जिलाधिकारी नौगढ़ जगप्रवेश, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वन प्रभाग चन्देश्वर सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधि व कर्मचारी आदि उपस्थित थे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।