10 साल की बच्ची संग दरिंदगी, जांच में जुटी पुलिस
प्रयागराजः जिले में 10 साल की बच्ची संग दरिंदगी का मामला सामने आया है। बच्ची घर में अकेली थी। खेत से जब मां लौटी तो उसकी बेटी लहूलुहान घर के एक कोने में तड़प रही थी। उसने मां को पड़ोसी युवक की करतूत बताई तो उसके होश उड़ गए। मां ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला यमुनापार के करछना थाना क्षेत्र का है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
घटना सोमवार शाम की है। करछना थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी यह व्यक्ति मेहनत-मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता है। सोमवार को वह सुबह मजदूरी करने चला गया था। घर पर पत्नी और 10 वर्षीय बेटी थी। शाम को महिला अपनी बेटी को घर में छोड़कर चारा काटने गई थी। इसी बीच गांव में रहने वाला कमलेश (20 साल) उसके घर पहुंच गया।
उसने लड़की के साथ रेप किया। ज्यादती का शिकार हुई बच्ची को ब्लीडिंग हो रही थी। वह दर्द से तड़प रही थी, लेकिन डर के मारे जख्मी हालत में रोते हुए घर में दुबकी थी। जब मां वापस लौटी तो लड़की उससे लिपट कर रोने लगी। तब तक वह खून से लथपथ हो चुकी थी। समझाने पर लड़की ने सारी कहानी बताई। सीओ करछना राजेश यादव ने बताया कि आरोपी युवक फरार है। बच्ची के साथ घटना हुई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।