• Subscribe Us

logo
13 मई 2024
13 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

स्वतंत्रता दिवस पर हुई तीन कैदियों की रिहाई

Posted on: Fri, 16, Aug 2019 2:36 PM (IST)
स्वतंत्रता दिवस पर हुई तीन कैदियों की रिहाई

रायबरेली ब्यूरोः (आकाश अग्निहोत्री) स्वतंत्रता दिवस पर शासन की ओर से जिला कारागार में बंद तीन बंदियों की रिहाई का आदेश जारी हुआ। इन बंदियों पर न्यायालय द्वारा लगाए गए जुर्माने को शहर की दो संस्थाओं ने जमा करके बंदियों की मदद की। गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यालय से आए शासनादेश के मुताबिक जेल प्रशासन ने मिल एरिया थाना क्षेत्र के रतापुर निवासी मोनू उर्फ सुधीर पुत्र रविंद्र वर्ष को रिहा करने का आदेश दिया था। वह 2013 से जेल में सजा काट रहा था।

न्यायालय की ओर से दी गई सजा पूरी होने पर बंदी के परिजन जुर्माने की राशि नहीं अदा कर पा रहे थे। शासन से आदेश आने के बाद शहर के रोटरी क्लब की ओर से बंदी का बकाया जुर्माना 3635 रुपया जमा किया गया। इसी मामले में मुकेश सोनकर पुत्र शंकर निवासी कांशीराम कॉलोनी थाना मिल एरिया भी वर्ष 2013 से सजा काट रहा था। बंदी का बकाया जुर्माना राशि कुशहर की ऑल इंडिया इंसानियत फोरम की ओर से जमा कराई गई। अमेठी जनपद के रहने वाले सियाराम पुत्र भगवती को भी आज जेल से रिहा करने की कार्यवाही की जा रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।