• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

मॉरिशश से आये विनोद मिश्र का भव्य स्वागत

Posted on: Sun, 14, Jul 2019 9:33 AM (IST)
मॉरिशश से आये विनोद मिश्र का भव्य स्वागत

गाजीपुर व्यूरो (विकास राय) मॉरीशस में विश्व हिंदी सचिवालय में महासचिव विनोद मिश्र का आगमन सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज गाधिपुरम् बोरसिया गाजीपुर में हुआ। यहां प्रोफेसर विनोद मिश्र ने संस्थान के प्रबंध निदेशक डा. सानंद सिंह के साथ पौधरोपण करते हुए पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने का संदेश दिया।

इससे पहले डा. सानंद सिंह विश्व को पर्यावरण असंतुलन से बचाने के बाबत आयोजित सेमिनार में बैंकॉक गए थे। जहां पर अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न देशों से पहुंचे लोगों ने संतुलित पर्यावरण के साथ विकास के मुद्दे पर बेहतरीन सुझाव दिए थे। आज विश्व हिंदी सचिवालय मॉरीशस से गाजीपुर के सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेज में पधारे प्रोफेसर विनोद मिश्र ने साबित कर दिया कि यह शिक्षण संस्थान अब अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि यह शिक्षण संस्थान आने वाले समय में विश्व शिक्षा के केंद्र के रूप में जाना जाएगा। यहां का कैंपस हरा भरा है। जहां एक तरफ विज्ञान तकनीकी आदि की शिक्षा दी जाती है, वही दूसरी तरफ चिकित्सा शिक्षा की भी सुविधा मुहैया कराई गई है।

हम स्वयं मारीशस से शिक्षण संस्थान के प्रबंध तंत्र को बधाई देने आए हैं। भविष्य में मारीशस और सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेज के बीच बेहतरीन संबंध स्थापित किए जाएंगे। विश्व हिंदी सचिवालय के महासचिव प्रोफेसर विनोद मिश्र ने डा. सानंद सिंह को मारीशस आने का निमंत्रण भी दिया। डा विनोद मिश्र का सभी के द्वारा माल्यार्पण एवम बुके भेंट कर स्वागत किया गया। निदेशक डा प्रिती सिंह द्वारा कालेज की डायरी. टेबल डायरी. एवम डा सानन्द सिंह के द्वारा अंग वस्त्रम् एवम स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर दिग्विजय उपाध्याय. डा तेज प्रताप सिंह.डा सुनील कुमार सिंह. अमित रघुवंशी.राम जी गिरी. कृष्णा यादव समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।