• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

पद्मश्री पिनाज मसानी के गीतों पर झूमे श्रोता

Posted on: Mon, 04, Mar 2019 8:02 AM (IST)
पद्मश्री पिनाज मसानी के गीतों पर झूमे श्रोता

गाजीपुर व्यूरो (विकास राय) भारत विकास परिषद् के स्थापना दिवस पर मऊ जिला मुख्यालय पर स्थित एक प्लाजा में शाम ए गजल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुम्बई से पधारी पद्मश्री पिनाज मसानी ने बेटी बचाओ बेटी पढाओ पर घर की प्रीत होती है।

बेटियां तथा आज देश में चल रहे हालत पर अब गांव जगेगा हमारा गांव बदलेगा गीत की प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में वाराणसी से पधारे पंडित गणेश प्रसाद मिश्र ने गजल.ठुमरी व होली गीत की शानदार प्रस्तुति की।इस मौके पर बच्चियों ने भारत बिकास परिषद् के द्वारा नियमित रूप से चलाये जा रहे गोदभराई कार्यक्रम की सुन्दर झलक नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की। भारत बिकास परिषद् के द्वारा अपने दो वर्षों के कार्यो की प्रस्तुतिकरण उपस्थित लोगों को बताया की किस प्रकार से यह संगठन अपने कार्यक्रमों के माध्यम से अपने पांच सूत्रों पर पूरे वर्ष कार्य करता है। इसमें गुरू वंदन.छात्र अभिनंदन. राष्ट्रीय समूह गान.भारत को जानों.दिव्यांग शिविर व नेकी की दीवार आदि कार्यक्रमों को लोगों के मध्य बहुत ही खुबसूरती से प्रस्तुत किया।

जनपद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो बिभूतियों डा कमलेश राय व चंद्रा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य के सी पीटर को स्वामी विवेकानंद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में सोनी धापा इंटर कालेज की छात्राओं ने अपनी शिक्षिका ऋचा त्रिपाठी के कुशल निर्देशन में बहुत ही सुन्दर शिव वंदना प्रस्तुत किया। श्रम आयुक्त रोशन लाल के द्वारा भारत बिकास परिषद् मऊ के सदस्यों के कार्यों की भरपूर सराहना करते हुवे स्थापना दिवस की शुभकामनाएं एवम बधाई दी गयी। डा एस एन राय के द्वारा भारत बिकास परिषद् मऊ के दो साल के कार्यों का वर्णन किया गया।

कार्यक्रम में श्रम आयुक्त रोशन लाल. मान सिंह. डा एस एन खत्री. डा गंगा सागर सिंह.डा अजय सिंह.डा उत्तरा सिंह. गौरीशंकर त्रिपाठी. शादाब अंसारी. डा कुसुम वर्मा. डा नवीन सिंह.डा एस सी तिवारी. बिजय बहादुर पाल.राजेश जालान. कमांडर कैलाश प्रसाद राय.डा राम प्रताप सिंह. श्रीमती सुमन पाण्डेय. सरिता केडिया. दीपक जैन. प्रकाश जैन. अरबिंद सिंह. विनिता. प्रियंका. ऋतु.मधु. अंजना. पुष्पा. अनुराग. अभिषेक बरनवाल. सौरभ जायसवाल. रवि समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का बहुत ही खूबसूरती से संचालन रवीश तिवारी व उपस्थित सभी आगन्तुकों का धन्यवाद भारत बिकास परिषद् की अध्यक्षा.श्याम संजिवनी हास्पीटल मऊ की निदेशक डा अलका एवम मुरारी लाल केडिया के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।