• Subscribe Us

logo
02 जून 2024
02 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

अपराधियों का तांडव दो की हत्या, पुलिस अधिकारी पर हमला

Posted on: Thu, 05, Apr 2018 9:16 PM (IST)
अपराधियों का तांडव दो की हत्या, पुलिस अधिकारी पर हमला

पटना (राजेश कुमार साहु) गुरूवार की सुबह बिहार में अपराधियों ने कई जघन्‍य वारदातों को अंजाम दिया। अपराधियों का मनोबल इस कदर बढा है़ कि हत्‍या और लूट के बाद वे पुलिस पर भी हमला करने लगे हैं। अररिया जिले में जहां पैक्‍स अध्‍यक्ष की हत्‍या कर दी गई, वहीं बीती रात बेगूसराय में अपराधियों ने सदर डीएसपी पर गोलीबार कर दी थी, जिसमें वे बाल-बाल बचे थे।

बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी एघु गांव स्थित दुर्गा मंदिर के समीप बुधवार की शाम को एक शातिर अपराधी ने सदर डीएसपी की गाड़ी पर लगातार तीन राउंड गोलियां चलाई। गोलीबारी की घटना में सदर डीएसपी मिथिलेश कुमार एवं उनके अंगरक्षक बाल बाल बच गए। गोलीबारी की इस घटना को देखते ही सदर डीएसपी ने गाड़ी रोककर उक्त अपराधी को खदेड़कर पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपित मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी निवासी अमित कुमार बताया गया है। डीएसपी ने बताया कि अमित कुख्यात अपराधी मुरारी सिंह एवं विष्णुपुर निवासी कुख्यात अपराधी राजू झा के गैंग का सदस्य बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक ऑटोमेटिक पिस्टल पांच जिंदा कारतूस तथा मौके से एक खोखा भी बरामद किया है।

आरोपी से गंभीरता से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि सदर डीएसपी मटिहानी थाना क्षेत्र से अनुसंधान कर लौट रहे थे उसी वक्त उनके ऊपर गोलीबारी हुई है। वहीं, गुरूवार की सुबह बेगूसराय में ही एक ऑटोमेटिक पिस्टल, तीन पिस्तौल एवं 67 कारतूस बरामद किये गए हैं। संदेह के आधार पर 2 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। अररिया जिले के सिकटी थाना क्षेत्र के भिड़भीड़ी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष उपेन्द्र मंडल का अधजला शव मकई के खेत से गुरुवार की सुबह मिला है। हत्या कर शव को जलाने का प्रयास किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच मे जुटी है। घटना की जानकारी मिलते ही शव बरामदगी स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है।

उपेंद्र स्टेट बैंक का सीएसपी संचालक भी था। वह बुधवार को अररिया से राशि निकासी करके घर लौट रहा था। गांव में पहुंचने पर उसकी हत्या की गई है। परिजनों का कहना है कि देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर खोजबीन की जा रही थी। सुबह जला हुआ शव मिला है। सहरसा जिले के पटुआहा के समीप सौरबाजार थाना क्षेत्र के सपहा गांव निवासी संजय साह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक अपने पुत्र को सहरसा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए छोड़कर वापस लौट रहे थे। पुत्र छत्तीसगढ़ में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता है। मृतक किसान है और फिलहाल हत्या के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।