• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

बिहार उप चुनाव में भाजपा की करारी हार

Posted on: Wed, 14, Mar 2018 7:46 PM (IST)
बिहार उप चुनाव में भाजपा की करारी हार

पटनाः (आरके साहू) बिहार के उपचुनावो में भी बीजेपी को करारा झटका लगा है। यहां विधानसभा की एक और लोकसभा की दो सीटों पर मतगणना समाप्त हो गई है। आरजेडी ने जहानाबाद विधानसभा सीट और अररिया से लोकसभा सीट पर जीत हासिल की है।

जबकि भाजपा भभुआ विधानसभा सीट बचाने में सफल हो गई है। अररिया लोकसभा से आरजेडी उम्मीदवार सरफराज आलम 61,788 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार प्रदीप सिंह को शिकस्त दी। जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी के उम्मीदवार कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव और भभुआ विधानसभा सीट से सत्तारूढ़ भाजपा प्रत्याशी रिंकी रानी पांडेय ने जीत हासिल की है।

आरजेडी के सुदय यादव ने जेडीयू के अभिराम शर्मा को 35,036 मतों के अंतर से पराजित किया। भभुआ से भाजपा की रिंकी रानी पांडेय ने कांग्रेस के शंभु पटेल को करीब 16 हजार मतों के अंतर से हराया है। उपचुनाव में आये नतीजों से आरजेडी खेमों में जश्न का माहौल है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।