• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

मासूम को बनाया हवस का शिकार

Posted on: Wed, 21, Feb 2018 9:24 AM (IST)
मासूम को बनाया हवस का शिकार

बहराइचः यूपी में हैवानियत सिर चढकर बोल रही है। आए दिन मासूम बच्चियों से रेप की घटनाएं हो रही हैं। ताजा मामला बहराइच जिले का है। जहां शौच के लिए खेत में गई 13 वर्षीय छात्रा को दबंग युवक ने हवस का शिकार बना डाला। जानकारी के मुताबिक मामला मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां कक्षा 5 की छात्रा शौच के लिए खेत में जा रही थी। तभी एक युवक छात्रा को पकड़कर घने खेतों में ले गया। यहां युवक ने छात्रा के मुंह में कपड़ा ठूसकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी युवक ने छात्रा को यह धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी बताया तो उसे जान से मार दूंगा। पीड़िता ने घर पहुंच कर सारी आपबीती परिजनों को बताई। जिसके बाद परिजनों ने थाने में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस घटना को छेड़छाड़ बता रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी नकदी, जेवर लेकर पत्नी फरार, पति ने लगाया न्याय की गुहार Gorakpur: मधुमेह वाले टीबी मरीजों के लिए दोनों बीमारियों की दवाओं का सेवन जरूरी Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल DELHI - New Delhi: इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गया