• Subscribe Us

logo
15 मई 2024
15 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

नो ई रिक्शा जोन बनाये जाने पर भड़के रिक्शा चालक

Posted on: Mon, 17, Jul 2017 9:53 AM (IST)
नो ई रिक्शा जोन बनाये जाने पर भड़के रिक्शा चालक

कानपुरः कानपुर के नरोना से गोल चौराहे तक ई रिक्शा पर लगाये गए प्रतिबंध का अभी तक पालन नहीं हो रहा है। इसके साथ ही लोग एसपी ट्रैफिक के दिए आदेशों को भी अनसुना कर रहे हैं। बीते दिन भी फूलबाग और बड़े चौराहे पर जब सख्ती दिखाई दी तो परेड और चुन्नीगंज के पास अराजकता देखी गयी। दरअसल, नरोना चौराहे से लेकर गोल चौराहे तक की सड़कों पर नो टेंपो जोन की तर्ज पर नो ई रिक्शा जोन बनाने की पहल शुरू हुई थी। अफसरों ने तीन दिन पहले बैठक करके 12 किमी की इस रोड को ई रिक्शा मुक्त करने के आदेश दिए थे, लेकिन अभी तक इन आदेशों का सही तरह से पालन नहीं किया जा रहा है।

बीते दिन भी लाल इमली चौराहा, फूलबाग, बड़ा चौराहा और नरोना चौराहे के पास ट्रैफिक पुलिस ने कई ई रिक्शा को रोका, लेकिन बाकी चौराहों व तिराहों पर ई रिक्शा की मनमानी रही। सीओ ट्रैफिक रणविजय सिंह ने बताया कि कई ई रिक्शा पर कार्रवाई की गई है। बाकी स्थानों पर भी कार्रवाई कराई जा रही है। गलियों से निकलकर कई ई रिक्शा इस रोड पर चले आते हैं। उन्हें समझाया जा रहा है। इधर पुलिस के सख्त रवैया को देखते हुए ई रिक्शा चालकों ने भी विरोध करना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने शुक्रवार की पूरी रात हंगामा करने के बाद शनिवार को नरोना चौराहे के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब दस रिक्शा चालाक कोई कागज़ नहीं दिखा पाए जिसके कारण उन्हें सीज कर दिया गया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Gorakpur: जिला महिला अस्पताल में केक काट कर मनाया गया नर्स दिवस GUJRAT - Bharuch: नर्मदा नदी में नहाने गये आठ डूबे, एक को बचाया गया तेज आंधी से गिरे कई पेड़, कटी रही रात भर लाईट