• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

रिटायर्ड डीआईजी के बेटे की गोली मारकर हत्या

Posted on: Fri, 02, Jun 2017 4:49 PM (IST)
रिटायर्ड डीआईजी के बेटे की गोली मारकर हत्या

इलाहाबादः इलाहाबाद के सिविल लाइंस इलाके में बदमाशों ने एक ठेकेदार की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अल्लापुर बाघम्बरी रोड निवासी ठेकेदार धीरज सिंह (35) को रात बदमाशों ने उस समय गोली मार दी जब वह अपनी पत्नी अन्नू के साथ सिविल लाइन क्षेत्र में एजी ऑफिस के निकट एक ढाबे पर खाना खाने गया था।

जानकारी के अनुसार वह कार में बैठा ही था कि तभी बदमाशों ने उसे गोली मार दी। ठेकेदार की मौके पर मौत हो गई और उनकी पत्नी घायल हो गई। उन्होंने बताया कि पंजीयन और स्टांप विभाग के महानिरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त त्रिलोचन सिंह के सबसे छोटे पुत्र धीरज सिंह लोक निर्माण विभाग और इलाहाबाद विकास प्राधिकरण के ठेकेदार थे। वह शहर में ही रहते थे। बताया जा रहा है कि त्रिलोचन सिंह प्रतापगढ़ में राजगढ़ के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। मामला दर्ज करा दिया गया है। पुलिस हत्यारों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।