• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

मै थक गया, आप ही मनायें प्रियंका को

Posted on: Fri, 22, Apr 2016 1:07 PM (IST)
मै थक गया, आप ही मनायें प्रियंका को

अमेठी: प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने की अटकलों के बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने वीरवार को कहा कि प्रियंका को मनाने की कमान कार्यकर्ताओं को अब अपने हाथ में लेनी चाहिए। अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे के आखिरी दिन गांधी ने यहां घोरहा गांव में चना चटनी के साथ ग्रामीणो संग चैपाल लगायी। चैपाल में मौजूद लोगों ने प्रियंका को राजनीति में लाने की मांग दोहराई तो राहुल गांधी ने कहा कि मैं तो प्रियंका से कहते कहते थक गया हूं। कहता भी रहता हूं। पर वह खुद ही नहीं आ रही है। अब आप लोग ही उन्हें मनाइये और उन्हें तैयार करिये कि वह सक्रिय राजनीति में आए।

राहुल गांधी ने बातों ही बातों में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, संसद में जब मैं बोलता हूं तो आरएसएस वालों को बहुत गुस्सा आता है। मोदी जी चिढ़ जाते हैं और नाराज होते हैं। आप लोग ही बताइए कि मैं लोकसभा में क्या मुद्दा उठाऊं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं और जनसंपर्क कर लोगों की समस्यायें जानें और निराकरण का प्रयास करें।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।