• Subscribe Us

logo
09 मई 2024
09 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

कन्नौज में नाबालिग को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Posted on: Thu, 14, Mar 2024 12:27 PM (IST)
कन्नौज में नाबालिग को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

यूपी समाचारः कन्नौज जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पानी की टंकी का निर्माण कार्य कर रहे तीन मजदूरों ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लड़की के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रभारी कोतवाली विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि पीड़ित लड़की के पिता का आरोप है कि 11 मार्च की शाम को जब उनकी 13 वर्षीय लड़की खेतों की तरफ जा रही थी तो शराब के नशे में तीन मजदूरों ने उसे अगवा कर लिया और पंचायत भवन में ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। तहरीर के मुताबिक, लड़की के शोर मचाने पर मजदूरों ने उसका मुंह दबा दिया और उसे मारा-पीटा।

मजदूरों के चंगुल से छूटी लड़की ने घर पहुंच कर पिता को आपबीती बताई। शिकायतकर्ता के अनुसार ये तीनों मजदूर गांव में पानी की टंकी के निर्माण कार्य में लगे थे। पुलिस ने संबंधित धाराओं, अनुसूचित जाति, जनजाति उत्पीड़न निवारण अधिनियम तथा बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि नामजद अभियुक्त रोहित प्रजापति, चंद्र प्रकाश और मेंबर पाल को गिरफ्तार किया गया और विधिक कार्रवाई के तहत उन्हें जेल भेजा दिया गया है। लड़की का डाक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Gorakpur: पति पत्नी ने किया सुसाइड