• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

देवरिया जिले से गायब 3 किशारियों को ढूढ़ने में नाकाम है पुलिस, अनहोनी की आशंका

Posted on: Sun, 18, Feb 2024 6:00 PM (IST)
देवरिया जिले से गायब 3 किशारियों को ढूढ़ने में नाकाम है पुलिस, अनहोनी की आशंका

देवरिया, 18 फरवरी (ओपी श्रीवास्तव)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में खुखुन्दू थाना क्षेत्र के एक गांव से एक सप्ताह पहले एक साथ गायब हुईं तीन स्कूली छात्राओं को ढूंढने में पुलिस नाकाम है। आशंका है कि तीनों किशोरियां किसी अपराधिक संगठन के हाथ लग गई है। इस संबंध में केस दर्ज करने के बहत्तर घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ है।

इस संबंध में थाना प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की दो किशोरियां जो 14 वर्षीय और एक 16 वर्षीय किशोरी क्रमशः कक्षा 6, 7, और 9 वीं की छात्रा है। तीनों कहीं जाने के लिए घर से एक साथ निकली है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार तीनों स्कूल भी साथ ही जाती थीं। 10 फरवरी की शाम को भी तीनों एक साथ बकरी चराकर घर लौटीं। फिर खेत की तरफ जाने की बात कहते हुए घर से निकलीं और देर शाम तक घर नहीं लौटीं। उनके परिजन एक-दूसरे के परिवार से पूछ ताछ करने लगे। थाना प्रभारी ने कहा कि इसके बाद परिजनो ने गांव सहित आसपास के गांवों और रिश्तेदारी में भी खोजबीन शुरू की। परिजनों को लग रहा था कि कहीं भटक कर गई होंगी, तो एक-दो दिन में वापस लौट आएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस संबंध में सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी Gorakpur: मधुमेह वाले टीबी मरीजों के लिए दोनों बीमारियों की दवाओं का सेवन जरूरी Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल DELHI - New Delhi: इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गया