• Subscribe Us

logo
02 जून 2024
02 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

ससुराल पहुंचते ही युवक की गोली मारकर हत्या

Posted on: Sun, 18, Feb 2024 3:35 PM (IST)
ससुराल पहुंचते ही युवक की गोली मारकर हत्या

यूपी डेस्कः शाहजहांपुर में एक युवक की उसके ससुराल में गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक जैसे ही कार से उतरा हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। गोलियों की आवाज सुनकर जब तक पत्नी बाहर आई, हमलावर भाग चुके थे। पुलिस के मुताबिक, मृतक 38 साल का राजवीर है। वह बदायूं का रहने वाला था।

राजवीर की शादी 5 साल पहले तालिकापुर की सोनी से हुई थी। शादी के बाद से वह ससुराल में ही रहता था। उसने यहीं पर अपना अलग मकान बनवा लिया था। वारदात की वजह क्या है? इस पर पुलिस और परिजन दोनों ने कोई जानकारी नहीं दी है। अहम बात यह है कि भरी आबादी में हमलावरों ने वारदात को अंदाज दिया। लेकिन किसी ने भी हमलावरों को नहीं देखा। परिजन और पुलिस के मुताबिक, 2 दिन पहले 16 फरवरी को राजवीर बदायूं में अपने घर गया था। शनिवार रात 11 बजे राजवीर घर से लौटकर वापस ससुराल आया। उसने अपनी कार ससुराल के बाहर खड़ी कर दी। जैसे ही राजवीर कार से उतरकर गेट पर पहुंचा।

तभी पहले से वहां खड़े हमलावरों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने राजवीर के सिर और पेट पर 4 गोलियां मारी। गोली की आवाज सुनकर पत्नी सोनी भागकर बाहर आई तो खून से लथपथ राजवीर गेट पर पड़ा था। वह छटपटा रहा था। परिजन और आसपास के लोग उसे सीएचसी ले गए, वहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। राजवीर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। गोली चलने की आवाज सुनकर सबसे पहले पत्नी सोनी बाहर आई। उसने वहां खून से लथपथ राजवीर को देखा।

लेकिन, कोई हमलावर नजर नहीं आया। ऐसे में यह पता नहीं चल पाया कि हमलावर कितने थे, कौन थे, कैसे आए थे। राजवीर के दो भाई सुखवीर, रामवीर और दो बहनें प्रीति और वीना हैं। सुखवीर की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। राजवीर के दो बेटे 4 वर्षीय देवांश और 3 वर्षीय सूर्यांश हैं। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के ससुराल वाले किसी से रंजिश होने से इनकार कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने किसी पर कोई आरोप भी नहीं लगाया है। राजवीर बैंक से लोगों को लोन दिलाने का काम करता था। उसने लगभग 100 बीघा खेत बटाई पर ले रखा था। घटनास्थल के आसपास कहीं कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा है। रात होने के कारण ग्रामीण अपने घरों में थे। इस वजह से घटना को अंजाम देने वाले हमलावरों को किसी ने देखा नहीं।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।