• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

यूपी में अब तक का सबसे ठंडा दिन

Posted on: Wed, 24, Jan 2024 3:54 PM (IST)
यूपी में अब तक का सबसे ठंडा दिन

यूपी डेस्कः सर्दी अब इस सीजन का रिकॉर्ड तोड़ रही है। पहली बार इस सीजन में तापमान में इतनी गिरावट आई है। प्रदेश में मेरठ का पारा 1.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अयोध्या में पारा 2.5 डिग्री पहुंच गया। कानपुर और मुजफ्फरनगर में 2.6 डिग्री जबकि लखनऊ में पारा 3.6 रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले प्रदेश में न्यूनतम पारा 2.4 डिग्री दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के मुताबिक, गंगा के मैदानी इलाकों में भीषण ठंड और शीतलहर से अभी राहत मिलने के आसार नहीं है। अगले 7 दिनों तक ठंड कमोबेश ऐसी ही रहेगी। प्रदेश के 11 जिलों में दिन और रात दोनों में सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज यानी 24 जनवरी को प्रदेश के 71 जिलों में कोल्ड डे और 51 जिलों में घने कोहरे की गंभीर चेतावनी जारी की है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि भीषण ठंड में पारा सामान्य से 5-6 डिग्री कम है।

इसलिए, शीत लहर की स्थिति बनी है। लखनऊ, रायबरेली और गोरखपुर में बुधवार रात का तापमान इस मौसम में सबसे कम दर्ज किया गया। पूरे राज्य में सीवियर कोल्ड डे की स्थिति भी बनी है। इससे दिन का पारा औसत से 10 से 12 डिग्री तक नीचे गिर गया। आगरा में अधिकतम पारा 11.5 डिग्री के साथ सबसे कम था, जो सामान्य से 12 डिग्री कम था। प्रयागराज में पारा 12.8 के साथ सामान्य से 11 डिग्री कम था। लखनऊ का पारा औसत से 6 डिग्री कम दर्ज किया गया। प्रदेश के ज्यादातर शहरों का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से कम पहुंच गया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: इंडिया गठबंधन का सम्मेलन आज अखिलेश यादव की जनसभा के लिये गांव गांव संपर्क कर रहे कांग्रेसी गांजे की बेखौफ बिक्री पर मुन्डेरवा पुलिस मूकदर्शक एफएसटी ने पिकप में पकड़ा 1,79,750 रूपये नगदी Lucknow: आगरा में जूता कारोबारी के घर से मिले 60 करोड़ रूपये प्रयागराज में राहुल, अखिलेश की जनसभा में बेकाबू हुये समर्थक हापुड़ में सब्जी बेंचने गई किशोरी संग दुष्कर्म Deoria: देवरिया में नवजात बच्ची की मौत, अस्पताल पर आरोप DELHI - New Delhi: स्वाती मालीवाल के साथ मारपीट का मामला, सीसीटीवी फुटेज डिलिट करने का आरोप GUJRAT - Bharuch: ट्रांसफार्मर मे से काँपर वायर की चोरी करने वाले चार गिरफ्तार