संतकबीरनगर में तबाही मचा सकती है घाघरा नदी, 16 गांव जलमग्न
संतकबीर नगरः जिले में घाघरा नदी कभी भी तबाही मचा सकती है। ऐसा हुआ तो एक दशक पहले का इतिहास खुद को दोहरायेगा और जजनीवन तबाह होगा। जिले के दक्षिणी छोर पर घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी लगभग खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। धनघटा तहसील क्षेत्र के 16 गांव जलमग्न हो गए हैं। इन गांवों के लोगों के आवागमन के लिए प्रशासन ने कुल 28 नाव लगाए गए है।
लेकिन कहीं ना कहीं बाढ़ पीड़ित प्रशासन की व्यवस्था से असंतुष्ट नजर आ रहे हैं। यहां पर एमबीडी बांध से खतरा मंडराने लगा है। जिसके चलते आसपास के लोगों में एक भय का माहौल बना हुआ है। यहां पर लगभग गायघाट दक्षिणी, कटहा, ढोल बजा, चकदहा, भौवापार, गुनवतिया, सरैया, खड़कपुर, सिया राम अधीन सिंह, करनपुर, कंचनपुर, सियर कला समेत 14 गांव बाढ़ के पानी से घिर चुके हैं। गांव के चारों तरफ पानी भर जाने के कारण कई लोगों के घरों में पानी घुस गया है। जिससे लोग गांव में दूसरों के घर रहकर गुजारा कर रहे हैं। पानी भरने के कारण पशुओं के चारा, लकड़ी, बिजली का संकट खड़ा हो गया है। बाढ़ के कारण विद्युत निगम ने विद्युत सप्लाई बंद कर दी है।