• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के लिये जरूरी खबर

Posted on: Sat, 12, Jun 2021 10:28 AM (IST)
अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के लिये जरूरी खबर

अयोध्या (प्रभाकर चौरसिया) यहां कोरोना कर्फ्यू खत्म होने के बाद दर्शनाथि्र्ायों की भारी भीड़ इकट्ठा हो रही है। मास्क तो ज्यादार श्रद्धालु लगाये रहते हैं लेकिन एक दूसरे से सटकर खड़े होने से इसका कोई मतलब नही रह जाता। मीडिया दस्तक ने प्रमुखता से इस खबर को फोकस किया था। प्रशासन ने खबरों का सज्ञान लेते हुये आज से यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है।

श्रृद्धालुओं का बिना मास्क प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। किसी भी प्रकार का प्रसाद (मिष्ठान) मन्दिर में पूर्णतया प्रतिबंधित किया गया है। ज्येष्ठ माह में श्रद्धालुओं के आवागमन को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से करने का निर्णय लिया गया है। अयोध्या आने वाले कामर्शियल वाहन एवं आटो विक्रम वाहनों का गुप्ता होटल से प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। फैजाबाद से अयोध्या आने वाले कामर्शियल वाहन एवं आटो विक्रम वाहनों का गुप्ता होटल से प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा व महोवरा चौराहा, आशिफ बाग चौराहा, रामघाट चौराहा, बालु घाट बैरियर से नयाघाट तक जाएंगे व उसी रास्ते फैजाबाद शहर की तरफ जाएंगे।

यह यातायात व्यवस्था आवश्यक सेवाओं पर लागू नहीं होगी। अयोध्या धाम में निवास करने वाले लोग परिक्रमा मार्ग के रास्ते गैस गोदाम, चक्रतीर्थ व महोवरा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। फैजाबाद शहर से अयोध्या धाम दर्शन के लिए आने वाले चार पहिया वाहन क्रासिंग-3 तक ही आ सकेंगे। फैजाबाद शहर से अयोध्या धाम दर्शन हेतु आने वाले दो पहिया वाहनों को पुराना बस अड्डा तक ही आएंगे। गोण्डा की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के बड़े वाहनों को लकडमंडी से हाइवे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

राम राघव सिंह, निरीक्षक यातायात, अयोध्या के अनुसार ​​​​​गोंडा की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के बड़े वाहनो को लकडमंडी से हाइवे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। श्रृद्धालुओं के दो पहिया वाहन लकडमंडी तिराहा के रास्ते दुर्गागंज माझा बैरियर तक ही आएंगे। बन्धा तिराहा (नयाघाट) से अन्दर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। अयोध्या धाम में आने वाले श्रृद्धालुओं के वाहन महोवरा चैराहा, आशिफ बाग चौराहा, रामघाट चौराहा, दीनबन्धु तिराहा बैरियर से प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा। अयोध्या धाम से फैजाबाद शहर की तरफ जाने वाले वाहन गुप्ता होटल से जाएंगे। नयाघाट से फैजाबाद शहर कि तरफ आने वाले आटो विक्रम साकेत बैरियर, बालुघाट बैरियर, रामघाट चौराहा, आशिफबाग, महोवरा चौराहा, गुप्ता होटल से जाएंगे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट