बेटी की डोली से पहले उठी पिता की अर्थी
कैमूर (अरुण कान्त झा) एक तरफ बेटी की डोली सजी हो और दूसरी तरफ पिता की अर्थी, तो माहौल हृदय विदारक ही होगा। बिहार के कैमूर जिले में ऐसा ही हुआ। जहां घर में खुशी का माहौल था। कोई मिठाई बनवाने में व्यस्त था तो कोई पंडाल सजा रहा था।
किसी को फूल लाने भेजा गया था तो बाहर से आये मेहमानों के स्वागत में लगा था। आखिर ऐसा हो भी क्यों न, घर में बेटी की शादी जो थी। लेकिन अचानक इस हंसते-खेलते और खुशियां मनाते परिवार को किसी की नजर लग गई। बेटी की डोली धरी रह गयी, घर से पिता की अर्थी निकली। घर में गाये जा रहे मंगलगीत चीत्कार में बदल गए। जानकारी के अनुसार, कैमूर जिले के मोहनिया में बुधवार की सुबह पसपिपरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर रामराज नामक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतक के घर में आज शादी थी। हत्या उस समय हुई जब वह शादी के लिए कुछ जरूरी सामान लाने बाजार जा रहा था।