• Subscribe Us

logo
21 मई 2024
21 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

62 किलो का केक काटकर मनाया मायावती का जन्मदिन

Posted on: Tue, 16, Jan 2018 9:35 AM (IST)
62 किलो का केक काटकर मनाया मायावती का जन्मदिन

मऊ (सईदुज़्जफर) यूपी की पूर्व मुख्यमन्त्री मायावती का 62 वाँ जन्मदिन सोमवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। मऊ जनपद में भी सदर विधानसभा के विधायक मुख्तार अन्सारी के पुत्र अब्बास अन्सारी ने मायावती का जन्मदिन बडे ही धूमधाम पर मनाया।

मायावती के जन्मोत्सव पर बसपा नेता ने 62 किलो का केक काटकर खुशियाँ मनायी। बता दे कि जनपद के दक्षिणटोला थाना क्षेत्र जहाँगीराबाद के मैदान में हजारो की संख्या में बसपा कार्यकर्ता व नेता पहूँचकर प्रदेश की पूर्व मुख्यमन्त्री मायावती का 62 वाँ जन्मदिन मनाया। बसपा नेताओ ने अपने नेता के 62 वें जन्मदिन को कल्याणकारी दिवस के रुप में मनाया। कार्यक्रम में केक काटकर एक दूसरे को केक खिलाकर खुशिया मनाने का काम किया है। बसपा नेता अब्बास अन्सारी ने कहा कि आज वो अपने नेता का जन्मदिन जनकल्याकारी दिवस के रुप में मना रहे है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।