• Subscribe Us

logo
09 मई 2024
09 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

सपा बसपा ने यूपी को विकास में पीछे धकेल दिया

Posted on: Wed, 21, Dec 2016 12:07 AM (IST)
सपा बसपा ने यूपी को विकास में पीछे धकेल दिया

हरदोई: केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने हरदोई में परिवर्तन रैनी को सम्बोधित करते हुये कहा है कि सपा और बसपा के कुशासन से यूपी विकास की दौड़ में पीछे रह गया है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़े राज्य के विकास की दौड़ में पिछड़ जाने से देश की आर्थिक प्रगति में इसका असर पड़ा है। प्रदेश की जनता अब विकास के लिए सत्ता में परिवर्तन चाहती है और भारतीय जनता पार्टी की ओर देख रही है।

राजनाथ यहां भाजपा की परिवर्तन रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नोटबंदी कालाधन के खिलाफ एक जंग है। आज जनता इससे उतनी परेशान नहीं है। कालाधन रखने वालों में बेचैनी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि पिछले 70 सालों में कांग्रेस ने कोई काम नहीं किया। गांवों को सड़कों से जोड़ने का काम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा राज्य है, संसाधन भी हैं फिर भी यहां विकास नहीं हुआ। सपा और बसपा ने प्रदेश के विकास और सुशासन में अवरोध डाले। भाजपा घर वापसी कर प्रदेश में विकास को गति देगी। उन्होने नोटबंदी को ऐतिहासिक फैसला बताते हुये कहा कि इसका दूरगामी परिणाम बहुत बेहतर होगा।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Gorakpur: पति पत्नी ने किया सुसाइड Lucknow: पूर्व विधायक की बेटी संग सपा नेता ने किया रेप, ब्लैकमेल कर वसूले 6 करोड़