• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

किसान की हत्या से सनसनी

Posted on: Wed, 07, Sep 2016 4:29 PM (IST)
किसान की हत्या से सनसनी

जौनपुर: सुजानगंज के प्यारेपुर गांव में बुधवार तड़के 63 वर्षीय किसान मुरली यादव की रंजिशन गोली मारकर हत्या कर दी गई। पत्नी ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। भूमि विवाद को कारण बताया गया है। पुलिस ने इस सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। इस घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

किसान का बेटा जिलेदार यादव मछली शहर के व्यापारी विनोद जायसवाल की हत्या के आरोप में पहले ही पिछले एक साल से जेल में है। पुलिस के मुताबिक, मुरली यादव खाना खाने के बाद पत्नी के साथ छप्पर में सो रहे थे। रात करीब तीन बजे सुबह बाइक से तीन बदमाश छप्पर के पास पहुंचे। एक बाइक स्टार्ट कर उसी पर बैठा रहा। दो छप्पर के अंदर आ गए। पास से ताबड़तोड़ तीन गोलियां दागी और बाइक पर बैठकर भाग निकले।

पत्नी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इक्कठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, मुरली की पत्नी ने बताया कि तीनों हमलावरों ने चेहरा ढक रखा था, जिनमें से एक उसका पड़ोसी था। पुलिस ने शक के आधार पर पड़ोसी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ जारी है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: महाराणा प्रताप को किया याद, राजपूतों की एकजुटता पर दिया जोर पाक्सो एक्ट न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश DELHI - New Delhi: केजरीवाल को अंतरिम जमानत, 02 जून को करना होगा सरेंडर GUJRAT - Bharuch: तीन किशोरो ने मिलकर किशोरी के साथ किया बलात्कार