• Subscribe Us

logo
27 अप्रैल 2024
27 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

रामपुर एसपी की फुर्ती से टला एक और निर्भया कांड

Posted on: Tue, 14, Jun 2016 9:06 PM (IST)
रामपुर एसपी की फुर्ती से टला एक और निर्भया कांड

मोरादाबाद: यूपी की रामपुर पुलिस ने देश में एक और निर्भया कांड होने से बचा लिया है। रामपुर पुलिस एसपी संजीव त्यागी ने चुस्ती दिखाते हुए किसी भी प्रकार की अनहोनी को होने से रोक दिया। यह कर दिखाया है रामपुर में एसपी संजीव त्यागी ने। देर रात रामपुर एसपी संजीव त्यागी को एक फ़ोन आता है जो बस में सवार एक महिला द्वारा किया गया जाता है। महिला खुद को सुप्रीम कोर्ट का वकील बताती हैं, जो अपनी बेटी के साथ सफ़र कर रही थी।

यह बस नैनीताल से दिल्ली जा रही थी। सफर के दौरान ड्राईवर समेत 4 बस के स्टाफ मेम्बर्स ने ही महिला और उनकी बेटी के साथ अभद्रता शुरू कर दी। महिला ने इसकी सूचना उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश पुलिस कण्ट्रोल रूम को देनी चाही किन्हीं कारणवश वो संपर्क नहीं कर पायी। जिसके बाद महिला ने इन्टरनेट से रामपुर एसपी का फ़ोन नंबर निकाला और उन्हें कॉल कर इसकी सूचना दी। पीड़ित महिला और एसपी रामपुर के बीच बातचीत के कुछ अंश

चलती बस में छेड़-छाड़ की पीड़ित महिला ने रामपुर के एसपी से मदद की गुहार की। बताया कि, वो सुप्रीम कोर्ट में सरकारी वकील हैं, और बस में कुछ गुंडे टाइप लोग उन्हें छेड़ रहे हैं, जो बस के ही स्टाफ में से हैं। पीड़ित महिला की शिकायत पर एसपी रामपुर ने तुरंत एक्शन लिया और बस की सूचना से सभी को अलर्ट किया गया। बस की जल्द ही पहचान कर उसे रोका गया और महिला की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: सड़क हादसे में श्रीवास्तव परिवार के दो लोगों की मौत DELHI - New Delhi: याचिका खारिज, नही होगा 100 प्रतिशत वीवीपैट की पर्चियों का मिलान दिल्ली में घर में घुसकर महिला का मर्डर, बेटी से था अफेयर