• Subscribe Us

logo
27 मई 2024
27 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

यूपी को चाहिये वंशवाद व भ्रष्टाचार से मुक्ति-मोदी

Posted on: Tue, 14, Jun 2016 1:41 PM (IST)
यूपी को चाहिये वंशवाद व भ्रष्टाचार से मुक्ति-मोदी

इलाहाबाद: भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विकास के लिए वंशवाद तथा भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलनी जरुरी है। यू.पी. के विकास से ही भारत 1 नंबर देश बनेगा।

उन्होंने मायावती और मुलायम पर जमकर निशाना साधा। कहा कि दोनों में मिलीभगत है। दोनों एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं, लेकिन सत्ता में आने पर एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते। भाई-भतीजावाद ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। जब तक यहां 5-5 साल लूट करने की ठेकेदारी बंद नहीं होगी तब तक प्रदेश का भला नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र में राजग सरकार बनाने में यू.पी. का बड़ा हाथ है। जब देश में मुसीबत बढ़ी है प्रदेश के लोग आगे आए हैं। उन्होंने कहा कि वह यू.पी. में 50 साल का काम 5 साल में करेंगे। यदि यू.पी. में उनकी सरकार आई तो यहां की तस्वीर बदल देंगे, बस एक मौका दीजिए।

इससे पहले मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपने आचरण में संयम और सहानुभूति समेत 7 मंत्र का अनुसरण करने को कहा तथा साथ ही इस बात पर जोर दिया कि लोग केवल नारों से संतुष्ट नहीं होते बल्कि यह देखते हैं कि देश किस तरह मजबूत हो रहा है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने चुटकी लेते हुये कहा कि आजकल कांग्रेस और बसपा में ईलू ईलू चल रहा है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।