• Subscribe Us

logo
02 जून 2024
02 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

दादा ने रुकवाई शादी

Posted on: Sun, 12, Jun 2016 5:43 PM (IST)
दादा ने रुकवाई शादी

आगरा: (विष्णु चंद गुप्ता) कलयुग में रिश्तो की मर्यादा तार तार हो रही है। इससे सम्बन्धित मामलों की एक लम्बी फेहरिस्त है। ताजा मामला आगरा के अछनेरा का है। जहा दो नाबालिग लड़कियो की शादी कराने पर तुली उनकी सौतेली माँ और उनके सगे पिता को पुलिस ने शादी करने से रोक दिया। शादी के खिलाफ लड़कियो के दादा ने बारात घर पहुँचने पर अछनेरा पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस ने मामले को हल्के में लिया और उनके दादा को फटकार कर लौटा दिया।

परेशांन दादा ने एसएसपी सुशील कुमार धुले से मिलकर अपनी परेशानी बताई। जिस लसर एसएसपी ने संज्ञान लेते हुए अछनेरा पुलिस को खरी खोटी सुनाई। तब जाकर पुलिस होस में आयी और शादी को रुकवा दिया। ब्लाक अछनेरा के कांशीराम आवास में रहने वाले इकबाल ने अपनी दोनों नाबालिग बेटियो की शादी भरतपुर के हैदर और अनवर पुत्र इकराम से तय कर दी। इस शादी का उनके दादा सन्जु शुरू से विरोध कर रहे थे लेकिन उनके माँ बाप उनकी शादी करने पर आमादा थे। जिसकी शिकायत पुलिस से करने की नोवत आ गयी। पुलिस की दखल से शादी रुकी। लड़कियो के दादा की तहरीर पर पुलिस ने लड़कियो के पिता,माँ, और दोनों दूल्हों उनके पिता के खिलाफ मुदकमा दर्ज कर लिया है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।