• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Maharashtra

अब हॉलीवुड फिल्म में काम करना चाहते हैं अर्जुन

Posted on: Wed, 17, Feb 2016 12:55 PM (IST)
अब हॉलीवुड फिल्म में काम करना चाहते हैं अर्जुन

मुंबईःबॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अर्जुन कपूर भी अब हॉलीवुड फिल्म में काम करना चाहते हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अमेरीकी सीरियल क्वांटिको में अभिनय किया है वही दीपिका पादुकोण हॉलीवुड स्टार विन डिजल के साथ फिल्म ‘एक्सएक्सएक्स’ में काम करने जा रही है। अर्जुन का कहना है कि अभिनेताओं को हॉलीवुड में कदम रखने से पहले अपने कॅरियर में मजबूती लाने की जरूरत है, क्योंकि शुरुआत से शुरू करना मुश्किल है।

अर्जुन ने कहा, ‘‘हॉलीवुड में यदि आपको काम करने का अवसर मिलता है तो काम करना चाहिए क्योंकि आप अपने देश और अपनी क्षमताओं को पेश करते हैं।

प्रियंका ने जो कुछ भी हासिल किया है वह अद्भुत है और मुझे विश्वास है कि दीपिका भी बेहतर करेंगी। वह एक प्रतिभावान व्यक्तित्व वाली हैं और समय के साथ बेहतर होती जा रही हैं।’’

अर्जुन ने कहा,‘‘प्रियंका ने बॉलीवुड में काफी कुछ हासिल किया और फिर उन्होंने हॉलीवुड का रुख किया। उन्होंने अपने काम में बहुत समय दिया है। यह बहुत भावुक कर देने वाली बात है कि कोई भारतीय कलाकार हॉलीवुड फिल्म में मुख्य किरदार निभाए। इसे करने के लिए आपको बहुत ध्यान केंद्रित करना पड़ता है। इसे आप बस इसलिए नहीं कर सकते कि हर कोई इसे कर रहा है। यहां तक कि मैं भी किसी दिन हॉलीवुड फिल्म में काम करना चाहता हूं।’’

माध्यम पंजाब केसरी




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: महाराणा प्रताप को किया याद, राजपूतों की एकजुटता पर दिया जोर पाक्सो एक्ट न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश जिन्दा को मुर्दा दर्शाने वाले को क्लीनचिट Deoria: जीवनसाथी से विवाद, जीवनलीला खत्म, बेटी का भी कत्ल DELHI - New Delhi: केजरीवाल को अंतरिम जमानत, 02 जून को करना होगा सरेंडर GUJRAT - Bharuch: तीन किशोरो ने मिलकर किशोरी के साथ किया बलात्कार