• Subscribe Us

logo
14 मई 2024
14 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

युवक का अधजला शव मिला, हड़कम्प

Posted on: Thu, 28, Jan 2016 7:17 PM (IST)
युवक का अधजला शव मिला, हड़कम्प

कानपुरः कानपुर के बजरिया थाना क्षेत्र के हरसहाय डिग्री कालेज के पास सुबह इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगो ने एक युवक का अधजला शव सड़क पर पड़ा देखा। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। भीड़ ने तुरंत इस घटना की जानकारी क्षेत्रीय पुलिस को दी। घंटो बीत जाने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

वहीं लोगो की माने तो जिस युवक की जलने से मौत हुई है वो सुबह ठण्ड से बचने के लिए आग तापते देखा गया था। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान ये हादसा हो गया होगा। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।