• Subscribe Us

logo
03 जून 2024
03 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

पुलिस के हत्थे चढ़ा अपहरण का आरोपी

Posted on: Sun, 25, Oct 2015 5:02 PM (IST)

जौनपुर: (माध्यम पीआरओ सेल) राजूबाबू सिंह पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में वांछिंत अभियुक्तो, वारण्टियो की गिरफ्तारी हेतु प्रचलित अभियान के तहत थाना मु0बादशाहपुर में अपहरण के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वादी रमेश राम के भतीजी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में पंजीकृत मु0अ0सं0 614/15 धारा 366/366/120बी भा0द0वि0 मे नामजद फरार चल रहे अभियुक्त जियालाल पुत्र हरीलाल निवासी ग्राम नीभापुर थाना मु0बादशाहपुर जौनपुर को 09.20 बजे नीभापुर से पुलिस ने गिरफ्तार किया। आवश्यक कार्यवाही करने बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।

इसी कड़ी में थाना बरसठी में रंग फेकने के विवाद के मुकदमें में एक अभियुक्त गिरफ्तारी हुई है। थाना बरसठी में रंग फेकने के विवाद के लेकर सम्प्रादायिक दंगे भड़काने व मारपीट करने के मामले में पंजीकृत मु0अ0सं0 395/15 धारा 147/148/186/336/332/ 156ए/352/504/506/427 भा0द0वि0 व 7 सीएलए एक्ट में नामजद आरोपी सराफत अली पुत्र मुन्नौवर अली निवासी ग्राम सराय विक्रम शुक्लालगंज को रात्रि 09.10 बजे शुक्लालगंज से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कार्यवाही करने बाद उसे सम्बन्धित न्यायालय हेतु भेज दिया गया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।