• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

राम मंदिर परिसर में तैनात कमांडो को लगी गोली, हालत नाजुक

Posted on: Tue, 26, Mar 2024 9:46 PM (IST)
राम मंदिर परिसर में तैनात कमांडो को लगी गोली, हालत नाजुक

अयोध्या, उ.प्र. (प्रभाकर) राम मंदिर से बड़ी खबर आ रही है। यहां राम मंदिर परिसर में तैनात कमांडो राम प्रताप (56) को संदिग्ध हालत में गोली लगी है। आवाज सुनकर उसके साथी पहुंचे, तो सीने में गोली लगी थी। वो जमीन पर खून से लथपथ पड़े थे। उन्हें मंडलीय हॉस्पिटल दर्शननगर में भर्ती कराया गया। कमांडो 32 वीं वाहिनी पीएसी में तैनात हैं। वह अमेठी के रहने वाले हैं।

उनका परिवार लखनऊ में रहता है। पुलिस कमांडो को गोली कैसे लगी है। इसकी जांच कर रही है। अयोध्या रेंज के आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी राजकरण नय्यर समेत बड़े अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए हैं। पुलिस ने बताया कि एक प्लाटून कमांडर को गोली लगी है। गोली सीने से हो पार हो गई। फिलहाल, कमांडो की हालत नाजुक है। इलाज किया जा रहा है। मामले की आगे की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है मंगलवार की शाम लगभग 05ः45 बजे वह अन्य जवानों के साथ परिसर में स्थापित चौकी पर सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाले थे कि इस बीच अचानक असलहा साफ करते समय उनके ही एके-47 से अचानक गोली चल गई। गोली सीधे उनके बायीं तरफ सीने में लगी और आरपार हो गई। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल होकर वह वहीं गिर पड़े।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी नकदी, जेवर लेकर पत्नी फरार, पति ने लगाया न्याय की गुहार कांग्रेस के न्याय पत्र पर मतदाताओं को भरोसा व्यय प्रेक्षक आर.एल. अरूण प्रसाद ने की बैठक, कहा आपसी सहयोग से सम्पन्न होगा चुनाव Gorakpur: मधुमेह वाले टीबी मरीजों के लिए दोनों बीमारियों की दवाओं का सेवन जरूरी Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल DELHI - New Delhi: इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गया