• Subscribe Us

logo
08 मई 2024
08 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

अयोध्या में गोली मारकर युवक की हत्या

Posted on: Mon, 26, Feb 2024 2:36 PM (IST)
अयोध्या में गोली मारकर युवक की हत्या

अयोध्या, उ.प्र.। बीती रात 12 बजे बारात से लौटते समय अज्ञात बदमाशों ने ाना पूरा​​कलंदर के टोनिया गांव के रहने वाले 30 साल के विशाल यादव की 7 गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में आपसी रंजिश सामने आई है। विशाल यादव रविवार को अयोध्या में एक बारात में आए थे।

बाइक से घर वापस जाते समय कैंट थाना एरिया के मशीनिया गांव के पास बदमाशों ने विशाल यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान विशाल यादव के पीठ में पांच गोलियां लगी। इसके अलावा हाथ पर भी 2 गोली लगी है। वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ विशाल यादव को पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान विशाल यादव की मौत हो गई। घटना की सूचना अस्पताल ने पुलिस को दी। अयोध्या कैंट थाना प्रभारी संतोष मौर्य ने बताया कि विशाल के पीठ पर पांच गोली और हाथ में दो गोली लगी है। शुरुआती जांच में मालूम हुआ कि घटना आपसी रंजिश के चलते हुई है। विशाल इंटर की पढ़ाई करने के बाद मिट्टी का कारोबार करते थे। पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। पिता राजबली यादव खेती करते हैं। युवक की शादी नहीं हुई थी। कारोबार में कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी। हालांकि मामले में समझौता भी हो गया था।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: भैंस पर सवार होकर निकले थे नामांकन करने, प्रस्तावकों की वजह से चकनाचूर हो गया सपना फर्जी प्रमाण पत्र नौकरी कर रहे शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज Lucknow: मायावती ने आकाश आनंद से छीने सभी अधिकार, बीजेपी पर आग उगल रहे थे आकाश