• Subscribe Us

logo
13 मई 2024
13 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

ज्ञानवापी को लेकर मुसमानों में कोई भय नहीं- सांसद

Posted on: Mon, 05, Feb 2024 1:27 PM (IST)
ज्ञानवापी को लेकर मुसमानों में कोई भय नहीं- सांसद

देवरिया, 4 फरवरी (ओ पी श्रीवास्तव)। भारतीय जनता पार्टी के सांसद रामपति राम त्रिपाठी ने कहा है कि वाराणसी में ज्ञानवापी मंदिर को लेकर मुस्लिम समाज में किसी प्रकार का भय या डर का वातावरण नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे मुस्लिम भाई देश के कानून व संविधान पर विश्वास करते हैं। भारतीय जनता पार्टी पर मुस्लिमों का विश्वास है और भारतीय जनता पार्टी मुस्लिमों के साथ है। मुस्लिम भाई न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हैं।

सांसद ने अपने आवास पर रविवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि जिस तरीके से अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के निर्माण में मुस्लिम भाइयों ने दिल खोलकर सहज मन भाव से सहयोग प्रदान किया, उसी तरीके से वाराणसी में भी वे सहयोग कर रहे हैं। सांसद ने 96 वर्षीय लाल कृष्ण लाल अडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में योग्य एवं विद्वान नेताओं का सदैव सम्मान किया जाता रहा है। स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर को भी भाजपा द्वारा मरणोपरांत सम्मानित किया जाना इसका एक अच्छा उदाहरण है। जबकि कांग्रेस की सरकार में ऐसा नहीं होता रहा है।

संसद सदस्य ने बताया कि श्री अडवाणी ने लम्बा संघर्ष किया है तथा वे एक पुरोधा रहे हैं। उनको भारत रत्न पुरस्कार की घोषणा भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान है और इसे राष्ट्रीयता को केन्द्रित करके दिया गया है। सांसद ने बजट पर चर्चा करते हुए कहा कि यह बजट भारत के चहूमुखी विकास को ध्यान में रखते हुए इसे प्रस्तुत किया गया है ।इससे भारत विश्व में तीसरे स्थान पर आ सकता है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से गरीबों, महिलाओं, दलितों तथा नौजवाननो को ध्यान में रखते हुए इसे प्रस्तुत किया गया है। श्री त्रिपाठी जी ने बताया कि तीन रेल कॉरिडोर तथा वंदे भारत ट्रेन का विस्तार भी इस बजट में शामिल है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।