• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

प्रधानमंत्री की कुल सम्पत्ति 2.51 करोड़

Posted on: Sat, 27, Apr 2019 9:05 AM (IST)
प्रधानमंत्री की कुल सम्पत्ति 2.51 करोड़

वाराणसीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। हलफनामे के मुताबिक, पिछले 5 साल में मोदी की संपत्ति में करीब 50 फीसदी का इजाफा हुआ है। घर के दाम में 10 लाख की बढ़ोतरी भी दिखाई गई, पर सोने की अंगूठियों के दाम पिछली बार से कम दिखाए गए हैं।

हलफनामे के मुताबिक, मोदी की कुल चल अचल संपत्ति 2,51,36,119 रु. है। जबकि 2014 में दिए हलफनामे के अनुसार उनकी कुल चल अचल संपत्ति 1,65,91,582 थी। मोदी ने 2014 में गांधीनगर स्थित घर की कीमत 1 करोड़ रु. बताई थी। इस बार हलफनामे में इस मकान की कीमत 1.10 करोड़ रु. हो गई है। 4 सोने की अंगूठियों की कीमत 1,13,800 रु. बताई है। 2014 में 45 ग्राम की इन अंगूठियों की कीमत 1,35,000 बताई थी, यानी इस बार इनकी कीमत 21200 रु. घट गई। हलफनामे में बताया गया कि मोदी के गांधीनगर स्थित एसबीआई बैंक के खाते में 4,143 रु. हैं। एफडी में 1,27,81,574 रु., 7,61,466 रु. की एनएससी और 1,90,347 रु. की एलआईसी है।

मोदी के एक कंपनी में 20 हजार रु. के शेयर हैं। कैश के रूप में उनके पास 38,750 रु. हैं। 2014 के हलफनामे में क्या दर्शाया गया था कैश 32,700 रु., बैंक खातों में जमा रकम 58.54 लाख रु., कंपनी में शेयर 20 हजार रु., एनएससी 2.35 लाख रु.,एलआईसी 1.99 लाख रु.।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: महाराणा प्रताप को किया याद, राजपूतों की एकजुटता पर दिया जोर पाक्सो एक्ट न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश जिन्दा को मुर्दा दर्शाने वाले को क्लीनचिट Deoria: जीवनसाथी से विवाद, जीवनलीला खत्म, बेटी का भी कत्ल DELHI - New Delhi: केजरीवाल को अंतरिम जमानत, 02 जून को करना होगा सरेंडर GUJRAT - Bharuch: तीन किशोरो ने मिलकर किशोरी के साथ किया बलात्कार