• Subscribe Us

logo
13 मई 2024
13 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
West bengal

14 महीने बाद घर लौटा बंगलादेशी युवक

Posted on: Mon, 25, Feb 2019 11:14 PM (IST)
14 महीने बाद घर लौटा बंगलादेशी युवक

दक्षिण दिनाजपुर, उत्त्र बंगालः (लक्ष्मी शर्मा) 14 महीने बाद बांग्लादेशी किशोर अपने घर लौटा। उसका बदला हुआ नाम मोहम्मद खैरुल है। आज सभी सरकारी नियमों का पालन करते हुए वह अपने देश लौटा। 30 दिसंबर 2017 में दक्षिण दिनाजपुर के भारत बांग्लादेश सीमांत हिली इलाके के ट्री मोहिन से पुलिस ने उसे पकड़ा था।

तब से 15 वर्षीय किशोर दक्षिण दिनाजपुर के सरकारी आश्रय स्थल मे था। किशोर के पिता की मृत्यु हो चुकी है। बड़ा भाई दूसरे देश में काम करता है। उसकी तीन बहने हैं दो बहनों की शादी हो चुकी है। घर में चारों ओर अभाव पसरा पड़ा है। इसने भारत में आकर काम करने की सोची। एक दलाल के चक्कर में पड़कर 14 महीने पहले भारत में अवैध रूप से आ गया उसके बाद से शुभा इन होम में था। आज दोनों देशों के अधिकारी बीएस एफ, बीजीबी व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में किशोर को उसके देश बांग्लादेश व उसके घर वापस भेज दिया गया। इस मौके पर चाइल्डलाइन के अधिकारी सूरज दास ने बताया कि बालक ने यहां बहुत कुछ सीखा है। हम ऐसे बच्चों को अच्छा इंसान बनाने की कोशिश करते हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।