• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

आइ पी एस अधिकारी गुप्तेश्वर पाण्डेय बिहार के नये डीजीपी

Posted on: Thu, 31, Jan 2019 4:43 PM (IST)
आइ पी एस अधिकारी गुप्तेश्वर पाण्डेय बिहार के नये डीजीपी

गाजीपुर व्यूरो (विकास राय) बिहार सरकार ने बिहार पुलिस के चीफ के लिए 1987 बैच के आइ पी एस अधिकारी गुप्तेश्वर पाण्डेय के नाम पर मुहर लगा दी है। श्री पाण्डेय स्मार्ट पुलिसिंग और साम्प्रदायिक सद्भाव के मैसेंजर के रूप में जाने जाते हैं। गुप्तेश्वर पाण्डेय को बिहार का नया डीजीपी बनाये जाने पर बक्सर और आसपास के लेगों में भारी खुशी है। गौरतलब है कि इसकी भनक सरकार ने आखिरी समय तक किसी को नहीं लगने दिया. मीडिया में कई लोगों के नाम चलते रहे। सरकार चुप्पी साधे रही .आखिरी दिन यानी डीजीपी के. एस. दिवेदी के सेवा-निवृति के दिन सरकार ने गुप्तेश्वर पाण्डेय के नाम का नोटिफिकेशन जारी किया।

दरअसल राज्य के पुलिस महानिदेशक के चयन में सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार संघ लोक सेवा आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका आ गयी थी जिसके कारण कुछ भी अनुमान लगाना कठिन था। राज्य से कुल 13 डीजी रैंक के अधिकारियों की सूची भेजी गयी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में केवल संघ लोक सेवा आयोग ने वैसे हीं पदाधिकारियों पर विचार किया जिनकी सेवा अवधि कम से कम दो वर्ष शेष थी। इसी आधार पर कई अधिकारी दौड़ से बाहर हो गये। संघ लोक सेवा आयोग ने जिन तीन अधिकारियों को डीजीपी बनाने के लिए चुनकर राज्य सरकार को भेजा उसमें गुप्तेश्वर पांडेय का नाम सबसे उपर था।

बस सरकार ने इस पर अंतिम मुहर लगा दी। बक्सर की माटी के लाल गुप्तेश्वर पाण्डेय को बिहार पुलिस का मुखिया बनाये जाने पर बक्सर जनपद के लोगों में काफी प्रसन्नता है। बक्सर के प्रमुख ब्यवसाई एवम समाजसेवी प्रदीप राय.राम जानकी मंदिर बक्सर के महन्त राजा राम जी महाराज. भाजपा नेता विश्वजीत मालवीय.युवा समाजसेवी अम्बरीष पाठक .युवराज डुमरांव राज परिवार चन्द्र विजय सिंह.भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय.भाजपा नेता प्रदीप दूबे समेत ढेर सारे लोगों ने शुभकामनाएं ब्यक्त की है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।