• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttaranchal

जानिये एनडी तिवारी का राजनीतिक सफर

Posted on: Fri, 19, Oct 2018 10:00 AM (IST)
जानिये एनडी तिवारी का राजनीतिक सफर

देहरादूनः (कुंदन शर्मा) उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का 93 वर्ष की उम्र में दिल्ली के मैक्स सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे करीब एक साल से बीमार चल रहे थे। सबसे खास बात ये रही कि उन्होंने 18 अक्टूबर को अपने जन्मदिन पर ही ही अंतिम सांस ली।

तिवारी का राजनीतिक सफर शानदार रहा। वे तीन बार उत्तर प्रदेश और एक बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे। तिवारी आंध्र प्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके थे। इसके अलावा वे केंद्र में वित्त और विदेश मंत्री भी रह चुके थे। उनका जन्म 18 अक्टूबर, 1925 को हुआ था। तिवारी एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे जो 2 राज्यों के मुख्यमंत्री रह चुके थे। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमए किया और वह परीक्षा में टॉप रहे। बाद में उन्होंने इसी विश्वविद्यालय में एलएलबी की डिग्री हासिल की। 1947 में वे विश्वविद्यालय में छात्र यूनियन के अध्यक्ष चुने गए। यहीं से उनके राजनैतिक जीवन की शुरूआत हुई। इसके बाद उन्होने कभी पीछे मुड़कर नही देखा, आगे बढ़ते गये।

1950 में उत्तर प्रदेश का गठन हुआ और 1951-52 में पहले विधानसभा चुनाव में तिवारी ने नैनीताल उत्तर सीट से सोशलिस्ट पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीते। कांग्रेस औऱ तिवारी का रिश्ता 1963 से शुरू हुआ। 1965 में वे कांग्रेस की टिकट पर काशीपुर विधानसभा क्षेत्र से चुने गए और उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिली। 1990 में राजीव गांधी की हत्या के बाद प्रधानमंत्री के तौर पर उनकी दावेदारी की चर्चा भी हुई थी। आखिरकार, कांग्रेस के भीतर पीवी नरसिंह राव के नाम पर मुहर लग गई। बाद में तिवारी आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बनाए गए, लेकिन यहां उनका कार्यकाल बेहद विवादास्पद रहा।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।