• Subscribe Us

logo
21 मई 2024
21 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
West bengal

दो छात्रों की मौत पर फूटा गुस्सा, सड़क जाम

Posted on: Sat, 22, Sep 2018 10:59 PM (IST)
दो छात्रों की मौत पर फूटा गुस्सा, सड़क जाम

सिलीगुड़ी (पवन शुक्ल, नक्शलवाड़ी से अमर) भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने आज खोरीबारी से सिलीगुड़ी जाने वाली सड़क के बीच में पड़ने वाले पी डब्लू डी मोड़ में सड़क जाम कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस्लाम्पूर दारिभिट्टा में हुई दो छात्रों की हुई मौत के विरोध में आज खोरीबारी भाजयुमो के कार्यकर्ता ने सिलीगुड़ी जिला अध्यक्ष कंचन देवनाथ के नेतृत्व में सिलीगुड़ी देविगँज जाने वाली मुख्य सड़क के पी डब्लू डी मोड़ पर घंटों जाम कर दिया। घंटों तक आवागमन अवरुद्ध रहा।

भाजयुमो सिलीगुड़ी जिला अध्यक्ष कंचन देवनाथ ने कहा की इस्लाम्पूर में हुए घटना के विरोद्ध में आज सड़क जाम किया गया। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री सह पुलिस मंत्री ममता बनर्जी और राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी का पुतला दहन भी किया गया। विरोध प्रदर्शन कर रहे भाजयुमो के जिला अध्यक्ष कंचन देवनाथ सहित शिबू दास, मनीषा सरकार, शक्ति जय बरई, प्राणनाथ सरकार, संजय राय को खोरीबारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: मंदिर घुमाने ले गये और जबरदस्ती मांग में भर दिया सिंदूर, 10 के खिलाफ केस दर्ज छुट्टी पर घर आये सैनिक की बिजली के चपेट में आने से मौत संविधान बंचेगा तब हमारे अधिकार बचेंगे- डा. सुरेन्द्र ज्वलन्त मुद्दों से दूरी, राम के नाम पर मांग रहे वोट- अविनाश पाण्डेय