• Subscribe Us

logo
11 मई 2024
11 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

आजादी की पहली जंग को याद किया गया

Posted on: Fri, 11, May 2018 2:35 PM (IST)
आजादी की पहली जंग को याद किया गया

दरभंगाः (राजेश कुमार साहु) 1857 की पहली जंगे आज़ादी के ऐतिहासिक दिन के अवसर पर दरभंगा के सीएम लॉ कॉलेज परिसर में भाकपा (माले) द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सदीक भारती, संदीप कुमार चौधरी, भूषण मंडल, केशरी कुमार यादव, इंसाफ मंच के नेयाज अहमद, बेदारी करवा के नजरे आलम ने किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव व आर के सहनी ने कहा कि आज के ही दिन 1857 में अंतिम मुग़ल बादशाह बहादुरशाह जफ़र, बेगम हज़रत महल, रानी लक्ष्मी बाई, बाबू कुंवर सिंह, तात्या टोपे आदि हज़ारों देशभक्तों ने सिपाहियों-किसानों के साथ मिलकर अंग्रेजों को भगाने के जंग की शुरुआत की थी। कोलकाता से कानपूर तक अंग्रेजों को खदेड़ दिया गया था। भोजपुर से अवध तक रणक्षेत्र बन गया था और इस इलाके से अंग्रेजों को भागना पड़ा।

1857 के महान संग्राम ने आज़ादी का सपना जगाया जिस बुनियाद पर स्वाधीनता संग्राम के नए नए चरणों की शुरुआत हुई और 1947 में हमारा देश आजाद हुआ। वही इन्साफ मंच के नेयाज अहमद और बेदारी कारवा के नजरे आलम ने कहा कि देश के आजादी में भाजपा का कही कोई योगदान नहीं है। लेकिन आज भाजपा देश को तोड़ना चाहती है। जिसके खिलाफ एक जुट होकर लड़ाई लड़ने की जरुरत है। गोष्ठी को भाकपा (माले) जिला कमिटी सदस्य अशोक पासवान, शनिचरी देवी, धर्मेश यादव, प्रिंस कुमार कर्ण, प्रो हृषिकेश झा, रंजीत राम, राजीव गिरी, विशाल माझी, मयंक कुमार,राजू कर्ण, सोनू यादव, गोपाल माझी, मोहम्मद मोजिम, मधु सिन्हा, रीता साह, प्रियंका कुमारी, सोनी कुमारी, मदन कुमार मंडल, सुरेश पासवान, सहित दर्जनों लोग शामिल थे। वही कार्यक्रम का सञ्चालन इनौस के गजेन्द्र नारायण शर्मा ने किया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप है इण्डिया गठबंधन का घोषणा पत्र छात्र वृत्ति, फीस भरपाई के सवाल को लेकर मेधा ने चलाया जागरूकता अभियान सम्राट अशोक इ.का. में आयोजित हुई पोस्टर प्रतियोगिता- Samrat Ashoka I.K. Poster competition held in बीईओ ने किया बाल वाटिका कक्ष का उद्घाटन