• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

जेल में कैदी ने खुदकुशी करने का किया प्रयास

Posted on: Thu, 22, Mar 2018 9:32 AM (IST)
जेल में कैदी ने खुदकुशी करने का किया प्रयास

दरभंगाः (राजेश कुमार साहू) विचाराधीन कैदी सूरज झा ने मंगलवार की दोपहर फिनायल पीकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। इसकी जानकारी मिलने पर जेल प्रशासन ने इलाज के लिए उसे डीएमसीएच भेजा। डीएमसीएच के कैदी वार्ड में उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

वह सकतपुर थाना क्षेत्र के मनीगाछी प्रखंड के मछैता गांव का रहने वाला है। छिनतई के मामले में उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था। न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया था। बताया जाता है कि उसके परिजनों ने बेल के लिए कोर्ट में आवेदन दिया था। हालांकि उसका बेल रिजेक्ट कर दिया गया था। सूत्रों के अनुसार हाथ में चोट लगने के कारण जेल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। इस दौरान मौका मिलते ही सूरज बाथरूम में गया और वहां फिनायल पी लिया। बताया जाता है कि 15 मार्च को उसने जेल में भारी उत्पात मचाया था। वह दो तल्ले पर चढ़कर खुदकुशी करने की धमकी दे रहा था।

काफी मशक्कत के बाद जेल प्रशासन उस पर काबू पा सका था। इस दौरान उसने अपना हाथ भी काट लिया था। मामले को लेकर जेल प्रशासन की ओर से लहेरियासराय थाना में एफआईआर दर्ज करायी गई थी। जख्म के इलाज के लिए उसे जेल अस्पताल में दाखिल कराया गया था। सूत्रों के अनुसार उसकी हरकतों से जेल प्रशासन के अलावा अन्य कैदी भी परेशान हैं। इधर इलाज के दौरान सूरज ने बताया कि जेल में दबंग लगातार उससे रंगदारी की मांग करते हैं। इससे वह परेशान था। उसने बताया कि दीपक नाम का बंदी रंगदारी के लिए उसे बराबर प्रताड़ित करता है। इसी से तंग आकर उसने फिनायल पी ली।

जेल अधीक्षक ललन कुमार सिन्हा ने उसके आरोपों को नकार दिया। उन्होंने बताया कि उसकी हरकतों से अन्य कैदी तंग रहते हैं। आज बाथरूम की सफाई हो रही थी। इसी दौरान उसने वहां जाकर थोड़ी सी फिनायल पी ली। उसे इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग निर्भीक होकर मतदान करें- ओमप्रकाश आर्य पुण्य तिथि पर याद किये गये कर्मचारियों के पुरोधा वी. एन. सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पुण्य तिथि पर किया कर्मचारियों के पुरोधा वीण् एनण् सिंह को नमन बस्ती में बोले राजनाथ, भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर मतदान के लिए किया प्रेरित DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट ताबड़तोड़ चेकिंग में अब तक पकडी गई 8,889 करोड़ रुपये की नकदी