• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

चार पहिया वाहन ने मारा धक्का, मौत, एनएच जाम

Posted on: Tue, 20, Feb 2018 8:29 AM (IST)
चार पहिया वाहन ने मारा धक्का, मौत, एनएच जाम

रतनपुरा, मऊः (सईदुज़्जफर) हलधरपुर थाना क्षेत्र के ढोलवन ग्राम सभा के समीप मऊ-बलिया राष्ट्रीय मार्ग पर एक 40 वर्षीय व्यक्ति को चार पहिया वाहन ने धक्का मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ढोलबन निवासी जय नाथ यादव उम्र पुत्र स्वर्गीय रामवृक्ष यादव मऊ से दूध बेचकर घर ढोलवन जा रहे थे।

रतनपुरा से आ रहे चार पहिया वाहन ने उन्हे धक्का मार दिया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी हुई तो गुस्साये ग्रामीणों ने मऊ बलिया राष्ट्रीय मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। यह जाम 1 घंटे तक चला। मौके पर पहुंची सीओ मधुबन के आश्वासन पर जाम को समाप्त किया गया। पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया। मृतक जय नाथ यादव की एक पुत्री दो पुत्र हैं। एक लड़की का शादी का दिन रखा हुआ था। वाहन चालक ने वाहन लेकर फरार हो गया। इस घटना की सूचना मिलने पर मृतक की पत्नी आशा देवी मौके पर पहुचते ही दहाड रकर रोने लगी। जिससे पूरे परिवार का रोते-रोते बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना ढोलबन गाव मे पहुचते ही गाव मे मातम सा छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लाश हाउस मऊ के लिए भेज दिया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।