• Subscribe Us

logo
03 जून 2024
03 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Maharashtra

कंपा देगी कंगना की बहन रंगोली की कहानी

Posted on: Wed, 09, Mar 2016 2:54 PM (IST)
कंपा देगी कंगना की बहन रंगोली की कहानी

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की बहन रंगोली ने अपने बारे में एक दर्दनाक खुलासा किया है। जिसके बारे में सुनकर आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे।

एक कार्यक्रम के दौरान रंगोली ने बताया कि एक सिरफिरे आशिक ने सालों पहले उनके ऊपर एसिड फेंक दिया था, जिसके बाद उनकी आंखों ने 90 फीसदी तक काम करना बंद कर दिया।

इस हादसे के दर्द और ऑपरेशन के दौरान 57 बार रंगोली की सर्जरी की गई। रंगोली ने बताया कि एसिड अटैक से पीड़ित शख्स का अगर समय पर इलाज नहीं होता है तो स्किन इफेक्ट होकर शरीर के बाकी अंगों को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए समय से इलाज देकर इस इन्फेक्शन को रोका जा सकता है।

रंगोली ने बताया कि 3 महीने तक उनको आइने के सामने जाने में भी डर लगता था। उनके माता-पिता उनका चेहरा देखकर बेहोश हो जाते थे। 23 साल की उम्र में मानसिक तनाव और दर्दनाक चीजें मैं तब झेल रही थी जब मेरी बहन कंगना स्ट्रगल कर रही थी। मेरे मां-पापा के साथ मेरी बहन ने भी मेरी काफी देखभाल की।

माध्यम आईबीएन सेवन




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।