• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttaranchal

पुलिस के सख्त मिजाज से जुआरियों में हडकंप

Posted on: Fri, 13, Nov 2015 5:51 PM (IST)

पिथौरागढ़: (किशोर जोशी) यू तो दीपावली पर्व हर्षोल्लास व शान्ति का प्रतीक माना जाता है परन्तु कुछ असामाजिक तत्त्व इस मंगलकारी त्योहार को अमंगल बनाने में लगे रहते है। पिथौरागढ़ पुलिस की सक्रियता के चलते इन असामाजिक तत्वो पर नकेल कसने का प्रयास अनवरत जारी है। इसी क्रम मे पुलिस ने अब तक 38 जुआरी पकड़े है तथा उनसे लाखों की धनराशी भी बरामद की है। इसका श्रेय पिथौरागढ़ कोतवाल ध्यान सिंह को जाता है। उनकी सक्रियता से जुआरियों में हड़कम्प मच गयी है। उन्होने मीडिया दस्तक को बताया कि बीते दिनों की धरपकड़ मे अब तक 38 जुआरी पकड़े जा चुके है जिनसे 2,38,000 की धनराशी व 27,000 की जामा तलाशी बरामद हुई है। वाकई पिथौरागढ़ पुलिस का यह कार्य सराहनीय है पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा के निर्देश पर चला ये अभियान शराबियों व जुआरियों के लिए सरदर्द बना हुआ है वही आम जनता इसे काफी सराहनीय कदम मान रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जुआरियों पर नकेल कसने का अभियान अभी जारी रहेगा।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।