• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

घर नही लौटीं स्कूल निकले तीन छात्रायें एक छात्र

Posted on: Sat, 22, Aug 2015 5:40 PM (IST)
घर नही लौटीं स्कूल निकले तीन छात्रायें एक छात्र

आजमगढ़: जिले से स्कूल के लिए निकलीं तीन छात्राएं और एक छात्र 21 अगस्त से लापता हैं। परिजनों का शक है कि उनका किसी ने अपहरण कर लिया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुदकमा दर्ज कर बच्‍चों की तलाश शुरू कर दिया है। समाचार लिखे तक लापता बच्‍चों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

आजमगढ़ जिले के अहरौला थानाक्षेत्र के चकबेरमा गांव निवासी जीतेंद्र पांडेय की पुत्री शिवांगी (12), साक्षी (6) और गांव के ही अवधेश पांडेय की पुत्री लक्ष्मी (7) और पुत्र कुलदीप (13) क्षेत्र में स्थित सहदेई इंटर कॉलेज में पढ़ते हैं। रोजाना की भांति शुक्रवार को भी सभी घर से स्कूल के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक वो वापस घर नहीं लौटे।

कॉलेज प्रशासन ने इस मामले में कहा है कि बच्चे 23 अगस्त को विद्यालय नही आये थे। परिजनों ने जब इस संबंध में कॉलेज में पता किया तो मालूम हुआ कि वो कॉलेज आए ही नहीं थे। यह सुनते ही उनके होश उड़ गए। इसके बाद परिजनों ने संबंधित जगहों पर पता किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। जब काफी तलाश के बाद भी जब बच्चे नहीं मिले तो परिजनों ने देर रात पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लापता बच्चों की तलाश में जुट गई है। इसके लिए कई थानों की पुलिस लगा दी गई है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी नकदी, जेवर लेकर पत्नी फरार, पति ने लगाया न्याय की गुहार Gorakpur: मधुमेह वाले टीबी मरीजों के लिए दोनों बीमारियों की दवाओं का सेवन जरूरी Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल DELHI - New Delhi: इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गया