• Subscribe Us

logo
21 मई 2024
21 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

महिला के बाल काटकर अर्धनग्न गांव में घुमाया

Posted on: Wed, 02, May 2018 9:29 PM (IST)
महिला के बाल काटकर अर्धनग्न गांव में घुमाया

पटनाः (राजेश कुमार साहु) एक महिला को घर से खींचकर लोगों ने मारने-पीटने के बाद उसका बाल कैंची से काट दिया। फिर अर्धनग्न कर उसे पूरे गांव में घुमाया। महिला का कसूर इतना था कि उसके बेटे को एक लड़की से प्यार हो गया था और दोनों घर छोड़कर फरार हो गए थे। घटना जादोपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव की है जहां कुछ लोगों ने एक महिला को उनके घर से खींच कर मारने पीटने के बाद बाल काट दिया।

घटना का कारण एक युवक और एक युवती के घर छोड़कर फरार हो जाना बताया जाता है। युवती के फरार होने से आक्रोशित उसके परिजन ने इस घटना को अंजाम दिया। पीड़ित महिला युवक की मां हैं। इस घटना की सूचना मिलने पर जादोपुर थाना पहुंचे पुलिस अधीक्षक राशिद जमा पीड़ित महिला से घटना के बारे में पूछताछ किया। महिला के आवेदन पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।