• Subscribe Us

logo
02 मई 2024
02 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

पश्चिम बंगाल से अपहृत लड़की बिहार में मिली

Posted on: Tue, 17, Apr 2018 10:00 PM (IST)
पश्चिम बंगाल से अपहृत लड़की बिहार में मिली

मुजफ्फरपुर (रमन कुमार साहु) बेतिया में पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिला अंतर्गत हल्दीबारी क्षेत्र से अपहृत लड़की को बंगाल व नगर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर बेतिया से बरामद किया है। लड़की को नगर के नाजनी चौक इलाके से पुलिस ने संरक्षण में लिया है। नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि पश्चिम बंगाल पुलिस लड़की को अपने साथ ले गई है। बता दे कि चार सितबर 17 को हल्दीबारी से लड़की को अपहरण कर लिया गया था।

मामले में हल्दीबारी थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। लड़की की खोज में बंगाल पुलिस कई जगह छापेमारी की। इसी दौरान बंगाल पुलिस को सूचना मिली कि लड़की को बेतिया मे रखा गया है। सूचना के आलोक में हल्दीबारी थाने के पुलिस पदाधिकारी बब्लू रॉय, कृष्णा वर्मन, महिला सिपाही दो दिन पहले बेतिया पहुंचे थे। बेतिया में नगर पुलिस के साथ एक दिन पहले रेड लाइट इलाके में छापेमारी की गई। लेकिन वहां से पुलिस को कुछ भी जानकारियां नहीं मिल पाई।

फिर अगले दिन मंगलवार को पुलिस ने नाजनी चौक पर छापेमारी की। जहां से लड़की बरामद हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार बंगाल के ही एक युवक ने लड़की को बेतिया लाकर रखा था। पकड़े जाने के बाद लड़की ने पुलिस से अपहरण की बात से इंकार किया और जो युवक उसको साथ लाया था उसके साथ रहने की बात कही। लड़की को लाने वाला युवक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। पुलिस उसकी तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए जगह-जगह पुलिस छापेमारी कर रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।